Sunday, November 2, 2014
ये मोहब्बत क्यों बरकरार है
Sunday, July 21, 2013
कभी यूँ टूट कर रोने का मन करता है…
Monday, March 4, 2013
तलाश
Sunday, September 23, 2012
कल आप मेरे साथ थे ...
Monday, December 26, 2011
ठहरा हुआ वक़्त
बाँध रखा है जैसे उसके पैरों पे भार,
या है शायद उसके अरमानो का वज़न
और धीरे धीरे पैरों को सरकाते
लम्हों को बदलने की कोशिश कर रहा है वक़्त
टूटती साँसों में थक रहा है वक़्त
कहीं थम न जाए डर रहा है वक़्त
किसी के इंतज़ार में जैसे जिंदा रहने की कोशिश
जहाँ सासें उम्मीद पे और
नज़रें ख्वाबों पे टिकी हों
जहाँ सुकून की दास्ताँ
किसी की यादों में छुपी हों
जहाँ दरवाज़े से गली की वो झलक
और आने वाले मौसम की महक हो
वहां अगर वो न आए ख्याल जिसका आँगन को है बसाए
तो वक़्त क्यूँ न थम जाए
खिड़की से झांकती दोपहर की रौशनी
अपनी शक्लें दीवार पे बदल रही है
कोने में बैठा गुमसुम सा वक़्त
अब भी अपने लम्हों में उल्झा हुआ है
बस थोड़ी देर और ये धुप भी अब लौट जाएगी
पीछे ढल्ती शाम और उसकी तन्हाई छोड़ जाएगी
रह जाएगा तो बस यकीन का एक घोंसला
जहाँ सोयेंगे हम और रहेगा ये हौंसला
की कल फिर आएगा और शायद उसे लाएगा
जिसके लिए वक़्त थम गया था आज
युहीं तमन्ना को हाथों में लिए
कुछ देर ठहर गया था आज
Thursday, May 5, 2011
भिछ्ड़े हम ...
Saturday, April 2, 2011
आज फिर जीने की तमन्ना है
Monday, November 22, 2010
दिल का चिराग
It does occur to us on many occasions that something stirs up our heart and a song or a couplet immediately
The following verse from an Ameer Meenai’s ghazal has been a recurring thought for past few days; and the following poem a humble inspiration.
…वो नहीं सुनते हमारी क्या करें,
---
उनकी रूठी नज़रें सवाल कर रही हैं
Monday, March 29, 2010
एक रूमानी सा मन
Sunday, June 7, 2009
कुछ रोज़ युहीं...
Thursday, January 1, 2009
कुछ नया सा लगा
कुछ नया सा लगा...
पिछले साल की नमीं अब भी जमीं हुई थी
पैरों में चुब्ती ठण्ड का एहसास कल सा ही था
पर न जाने क्यूँ, कुछ नया सा लगा
नीम की डाल पे बैठा परिंदा सिमटा हुआ
ज़िन्दगी से लड़ने को तैयार हुआ
कल भी यहाँ उसके बच्चों का शोर था
आज भी उनकी भूक में ज़ोर था
पर न जाने क्यूँ, कुछ नया सा लगा
मेरे कदम सहसा ही रुक पड़े
ये फूल तो कल भी यहाँ थे
रंगों में इनके कुछ ओंस के हीरे क़ैद थे
पर ये कलि यहाँ नही थी
लगता है ये यहाँ नयी थी
कुछ कहूँ कलि से मैं झुका
ज़मीन पे उसके करीब आ बैठा
उसकी भीनी खुश्बू मुझसे आ टकराई
किताबों में बंद सूखे फूलों की याद आई
जैसे कलि ने मुझसे कुछ कहा -
उन क़ैद गुज़रे लम्हों को आज़ाद कर
एक ज़िंदा लम्हा हूँ मैं, मुझसे प्यार कर
एक तोहफा शायद नए साल का
इन फूलों का, इस बहार का
बस ये याद दिलाता रहा
‘एक ज़िंदा लम्हा हूँ मैं…’
और न जाने क्यूँ, फ़िर,
कुछ नया सा लगा...
Saturday, December 27, 2008
तेरा दीदार हो
Wednesday, August 6, 2008
कुछ रंग और मैं बेरंग
जिंदगी किसी काली सियाही
से लिख रही है मुझको
कोइ मिट्टी का बर्तन हो जैसे
कुछ रंगों का इंतज़ार है जिसको
एक सौदा था
कुछ रंगों की ख्वाहिश थी
उन रंगों में एक काला भी था
ये ख्याल न रहा हमको
अब जिरह भी करूँ तो किस्से
अब वफाह की उम्मीद भी किस्से
मेरा जिंदा अब थक चला
एक बेबसी रही और बह चला
जहाँ ये भीढ़ ले जाए
कहाँ ये भीढ़ ले जाए
मैं खुद बे-निशाँ हूँ अबतो
मेरे हालात अब बेरंग हो चले
तमन्ना भी हमें
बे-वफाह करारे है
उतरे है कांधों से
और तलाशे है किसी और को
कुछ आँसू और सूख गए
कुछ आँसू और भीग गए
एक सैलाब अब ऊफ्फान पे है
दिल का बाँध अब टूटे
ये खौफ में है
जिंदगी तेरी अनबन
मुझे मेहेंगी पढ़ी
खुशी न सही
Wednesday, June 11, 2008
भीगा भीगा मौसम
आज मौसम फिर भीग गया…
सर्द हवाएं कुछ कह रही हैं
दिल में कुछ अरमान फिर जाग उठे
आज उड़ने को जी करता है…
कहीं दूर बहुत दूर
इन बादलों पे सवार
हाथों में हाथ
कुछ परिंदों के साथ
दूर बहुत दूर उड़ने को जी करता है…
मीठा है बारिश का पानी
ठंडी है इसकी छुअन
इस पानी की थिरकन पे
कुछ गाने को दिल करता है
हवाओं के ज़ोर पे
दूर बहुत दूर उड़ने को जी करता है…
मैंने अपनी आंखें बंद करलीं
सिर्फ एक एहसास जगा रखा है
कभी खुशबू, कभी सौंधी ज़मीन
के होने का पता चलता है
इन दरख्तों की मस्ती में खेलूँ
झरने की किलकारियों से कहूं
आज सावन में भीगने को जी करता है
दूर बहुत दूर उड़ने को जी करता है…
बाहें फैलाये मैं खड़ा हूँ
हवाओं ने मुझे अपनी आगोश में लिया है
चेहरे पे टपकती बूंदे मुझे भिगो रही हैं
मेरे गम कतरा कतरा ज़मीन में बह रहे हैं
मैं ज़र्रा ज़र्रा खुश हो रहा हूँ
जैसे होश से जुदा होता है कोई
मैं अपनी बेहोशी में कुछ कह रहा हूँ
इस रस में भीग जाऊं आज
बे-फिक्र, बे-राह, बे-रोक
बस उड़ता चलूँ आज
दूर बहुत दूर…
कहीं दूर बहुत दूर…
Friday, February 15, 2008
दर्द...
कभी रास्ता कभी मंज़िल
ढूँढता हूँ मैं
ये सफर अधूरा न रह जाए कहीं
इस का फल्सफाह
ढूँढता हूँ मैं
फ़िर उनके बीच खड़ा हूँ आज
जहाँ मेरा कोई नहीं
जैसे परिंदा कोई
आस्मान में हो
पर आस्मान अब उसका नहीं
कैसे रास्ते हैं ये
जिन्पे चलना है मुझे
बस कांटे और पत्थर
और धुंध के हैं परदे
इन परदों के पीछे
किसी धोखे की तरह
छुपा है चेहरा
जिसके होठों पे है तबस्सुम
पर ज़हर है ज़ुबाँ पे
अब तो आईना भी है पराया
कल तक था जिसमे मैं
वहाँ अब गैरों का सामान आया
मेरी तरह दिखता है वो
मेरी तरह बोलता है वो
पर जाने क्या खेल है ये
कि जब रोता हूँ मैं
तब हस्ता है वो…
Thursday, January 17, 2008
कुछ ख़ास है...
क्या ख़ास है इसमे
की एक नया साल आया है
कभी लगता है…
क्यों खुश हैं हम
की एक और इंतज़ार ख़त्म हुआ है
कभी लगता है…
झूठी उम्मीद है ये
की कुछ बदलेगा अब -
ये साल कुछ बदलने आया है
शायद…
उस दर्द, उस चोट को
पीछे छोड़ आया है
जहाँ वक्त ने छीनी
थी मुस्कान, तोड़े थे
सपने,
जहाँ सिर्फ़ गम
का सर्मायाह है
फ़िर लगता है…
कुछ ख़ास है इसमे
की एक नया साल आया है
शायद…
रूकती साँसे
फ़िर जगाने आया है
सूनी आँखें
फ़िर बोल उठें
रोते हुए बच्चे
फ़िर हस पढे
लुटे हुए बाज़ार को
उसकी रौनक
लौटाने आया है
हाँ अब लगता है
कुछ ख़ास है इसमे
की फ़िर एक नया साल आया है
मेरी आरज़ू है ये
मेरी दुआ कबूल कर
सबके आँगन में रौशनी हो
खुशियाँ सबके दर पे गूंजे
हर नयी सुबह
किसी हाथ की कटोरी
में नए रंग लाये
बस अब तेरी मेहर हो
और ये साल कुछ ख़ास हो जाए…